चांडिल : एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद

चांडिल : एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

सरायकेला। चांडिल थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा (22) के रूप में हुई है। वह राम बहादुर राणा का पुत्र है और वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो के छायानगर में रहता है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित एनएच-33 पर कृष्णा राणा को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

मामले में चांडिल थाना कांड संख्या 106/26, दिनांक 7 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 303(2)/317(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा राणा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। करीब 10 दिन पहले ही वह ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में करीब ढाई वर्ष बाद जेल से बाहर आया था। उसके विरुद्ध जमशेदपुर के अन्य थानों में भी मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

Must Read

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का चांडिल में किया गया स्वागत

सरायकेला (प्रकाश प्रमाणिक)। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़ा मुकाम हासिल किया है....