रघुनाथपुर उच्च विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को जेआईएस फाउंडेशन ने किया सम्मानित

रघुनाथपुर उच्च विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को जेआईएस फाउंडेशन ने किया सम्मानित

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

सरायकेला। नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर उच्च विद्यालय में बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को जेआईएस फाउंडेशन, चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर से ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया गया। जेआईएस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा एवं अल्पकालीन व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों की उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट एवं विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को लेकर उत्साह दिखाया तथा इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जेआईएस फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, जेआईएस फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

Must Read