राष्ट्रीय मुंडी समाज में बड़ी जिम्मेदारी, संजय मंडल बनाये गए जिलाध्यक्ष, श्रावण कुमार मंडल उपध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय मुंडी समाज में बड़ी जिम्मेदारी, संजय मंडल बनाये गए जिलाध्यक्ष, श्रावण कुमार मंडल उपध्यक्ष मनोनीत

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

सरायकेला : राष्ट्रीय मुंडी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने संगठन के विस्तार एवं समाज को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले के दो सक्रिय समाजसेवियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी मनोनयन पत्र के अनुसार ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पातकुम निवासी बुदेव मंडल उर्फ संजय मंडल को संगठन का सरायकेला खरसावां जिला का जिलाध्यक्ष तथा नीमडीह प्रखंड के हेबेन निवासी श्रावण कुमार मंडल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों का लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान रहा है। समाज के विभिन्न मुद्दों पर उनकी सहभागिता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, समाज को एकजुट रखने तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मनोनयन के बाद बुदेव मंडल उर्फ संजय मंडल और श्रावण कुमार मंडल ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को कायम रखते हुए वे समाजहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। साथ ही मुंडी समाज के लोगों को संगठित कर उनके अधिकार, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक एकता को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

Must Read