नीमडीह : झिमड़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, पिछले साल की घटना को देखते हुए बढ़ी सतर्कता

इन्हे भी जरूर देखे

इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला मार्च, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी में गुरुवार को...

तिरुलडीह एवं लेटेमदा पंचायत के मुखिया को उपायुक्त ने किया सम्मानित

सरायकेला। 24 मार्च विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों...

इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला मार्च, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी में गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह एवं नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने गांव के विभिन्न मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। गौरतलब है कि पिछले वर्ष रामनवमी के बाद झिमड़ी गांव में एक विवाद ने उग्र रूप ले लिया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि कुछ घरों एवं दुकानों में आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं। इस दौरान पुलिस बल को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और कई जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को लंबे समय तक विशेष निगरानी रखनी पड़ी। लगभग दो महीने तक क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती और प्रशासनिक पहरे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी और आपसी भाईचारा फिर से कायम हुआ था ।

इसी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य भी लोगों में विश्वास कायम करना और सुरक्षा का संदेश देना है, ताकि आगामी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने एक बार फिर आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति और सौहार्द ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व-त्योहार मनाएं और क्षेत्र में भाईचारे का माहौल बनाए रखें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

नीमडीह : झिमड़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, पिछले साल की घटना को देखते हुए बढ़ी सतर्कता

इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला मार्च, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी में गुरुवार को...

तिरुलडीह एवं लेटेमदा पंचायत के मुखिया को उपायुक्त ने किया सम्मानित

सरायकेला। 24 मार्च विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों...

विश्व जल दिवस पर पीएलवी ने गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में चला अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

सरायकेला : ईचागढ़ क्षेत्र के गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी कालिंदी बस्ती में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया...

Must Read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...