सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में नीमडीह प्रखंड के आदरडीह गांव निवासी कोयल रजक का चयन हुआ है। कोयल रजक मध्य विद्यालय आदरडीह की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोयल, भाजपा नीमडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयंत रजक की बेटी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयल ने परीक्षा में कुल 88.75 अंक हासिल किए हैं और उन्हें प्रोविजनल एडमिशन के लिए चयनित किया गया है। विषयवार अंकों में उन्होंने मेंटल एबिलिटी में 46.25, अंकगणित में 21.25 तथा भाषा में 21.25 अंक प्राप्त किए हैं। कोयल की इस उपलब्धि पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया है। कुकड़ू भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी सहित कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









