कुकड़ू में गुरुगोष्ठी आयोजित, बीईईओ ने किया कई योजनाओं की समीक्षा

कुकड़ू में गुरुगोष्ठी आयोजित, बीईईओ ने किया कई योजनाओं की समीक्षा

इन्हे भी जरूर देखे

बहड़ाडीह में भुमिज समुदाय की बैठक, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय

सरायकेला: चांडिल प्रखंड अंतर्गत रूदिया पंचायत के भुमिज बहुल गांव बहड़ाडीह में मंगलवार को भुमिज समुदाय की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ और...

जेटेट परीक्षा को लेकर भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने सरकार को घेरा, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

रांची। झारखंड में जेटेट परीक्षा को लेकर सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास...

चांडिल: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर की अध्यक्षता में सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व नव प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा संकुल साधन सेवी उपस्थित रहे। बैठक में नव भारत साक्षरता अभियान, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, ई-कल्याण 2025-26 पंजीकरण व सत्यापन, साइकिल योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, एमडीएम एसएमएस, पोषण वाटिका तथा आईएफए टैबलेट समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही छात्रों की संख्या, बैंक खाता वाले छात्रों का वर्गवार विवरण तथा जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी भी मांगी गई।

इस दौरान बीईईओ नवल किशोर ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं से जुड़ी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शत-प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा को लेकर प्रखंड में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिला एवं पुरुषों को साक्षर बनाना है तथा प्रशिक्षण के बाद सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। मौक़े पर बीपीएम सुचित्रा महतो भी मौजूद थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

बहड़ाडीह में भुमिज समुदाय की बैठक, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय

सरायकेला: चांडिल प्रखंड अंतर्गत रूदिया पंचायत के भुमिज बहुल गांव बहड़ाडीह में मंगलवार को भुमिज समुदाय की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ और...

जेटेट परीक्षा को लेकर भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने सरकार को घेरा, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

रांची। झारखंड में जेटेट परीक्षा को लेकर सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास...

केंद्र सरकार पूरी तरह फ्लॉप, विदेश नीति भी चौपट: डॉ. इरफान अंसारी

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल...

Must Read

ईचागढ़ : 12 दिन बाद बेड़ो थाना क्षेत्र के कुएं से मिला सितु के विजय का शव, परिजनों में कोहराम

रांची: सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितू गांव निवासी विजय कुमार दास (31) का शव रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र...

मृतक विजय दास के घर पहुंचे सपा नेता मुस्तफा अंसारी, परिजनों को बंधाया ढांढस

ईचागढ़ (चंदन कुमार महतो): ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु गांव निवासी विजय कुमार दास (31) का शव 12 दिन बाद रांची जिले के बेड़ो...

ईचागढ़ : युवक के अपहरण की आशंका, महिला पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सितू गांव निवासी विजय कुमार दास (31 वर्ष) के लापता होने का मामला सामने आया है।...

रजरप्पा मंदिर मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

रामगढ़: प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना सामने आने के बाद रामगढ़ पुलिस...