बजट में दूरदृष्टि की कमी, रोजगार और कृषि पर स्पष्ट विजन जरूरी: जयराम महतो

बजट में दूरदृष्टि की कमी, रोजगार और कृषि पर स्पष्ट विजन जरूरी: जयराम महतो

इन्हे भी जरूर देखे

बजट में दूरदृष्टि की कमी, रोजगार और कृषि पर स्पष्ट विजन जरूरी: जयराम महतो

रांची: झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए डुमरी से विधायक सह JLKM के सुप्रीमो जयराम महतो ने कहा...

विधानसभा में सविता महतो ने उठाया चौड़ा स्कूल में शिक्षक कमी और रघुनाथपुर बालिका विद्यालय में प्लस टू का मुद्दा

रांची/ईचागढ़: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विधायक सविता महतो ने मंगलवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से स्कूल शिक्षा...

रांची: झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए डुमरी से विधायक सह JLKM के सुप्रीमो जयराम महतो ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी के बजाय सरकार को दूरदृष्टि दिखाने की जरूरत थी। उन्होंने सवाल उठाया कि रोजी-रोजगार, युवाओं के कौशल विकास और पलायन रोकने को लेकर सरकार का स्पष्ट विजन क्या है। जयराम महतो ने कहा कि केवल विदेश दौरों को उपलब्धि बताने से काम नहीं चलेगा। राज्य का हर पढ़ा-लिखा नौजवान बजट की खामियों और मजबूत पक्ष को समझ रहा है।

कृषि क्षेत्र के लिए 4,884.2 करोड़ रुपये के प्रावधान पर उन्होंने कहा कि राज्य की करीब 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और लगभग 22 लाख छोटे एवं सीमांत किसान हैं। ऐसे में कृषि बजट में अपेक्षित प्राथमिकता नजर नहीं आती। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में घोषणाएं जरूर की गई हैं, लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में की गई कई अहम घोषणाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ। कौशल विकास के लिए 585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन कितनी राशि खर्च हुई और कितने युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया, यह स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने जल जीवन योजना और राजस्व बढ़ाने के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को खर्च और उपलब्धियों का स्पष्ट ब्योरा देना चाहिए। बजट पर चर्चा के दौरान वे मंत्रियों से अपेक्षा करेंगे कि वे अपने विभागों की प्रगति की ईमानदार समीक्षा सदन के सामने रखें, ताकि आम आदमी को भी यह भरोसा हो सके कि बजट का पैसा धरातल पर पहुंच रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

बजट में दूरदृष्टि की कमी, रोजगार और कृषि पर स्पष्ट विजन जरूरी: जयराम महतो

रांची: झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए डुमरी से विधायक सह JLKM के सुप्रीमो जयराम महतो ने कहा...

विधानसभा में सविता महतो ने उठाया चौड़ा स्कूल में शिक्षक कमी और रघुनाथपुर बालिका विद्यालय में प्लस टू का मुद्दा

रांची/ईचागढ़: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विधायक सविता महतो ने मंगलवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से स्कूल शिक्षा...

वित्त वर्ष 2026-27 का अबुआ बजट राज्य को देगा नई गति: गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के समाजसेवी शिक्षक गुणाधर महतो ने वित्त वर्ष 2026-27 के राज्य बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट झारखंड...

Must Read

सोशल ऑडिट कराने जा रहे कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के नाजीर तापस सरकार का आकस्मिक निधन

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित नाजीर तापस सरकार का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 15वीं वित्त आयोग का सोशल ऑडिट कराने...

सिल्ली अंचल का अमीन 8 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की वर्ष 2026 की पांचवीं ट्रैप

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ...