सरायकेला: झारखंड किसान परिषद के तत्वावधान में रविवार को किसानों का एक चिंतन शिविर ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव के समीप सीता नाला क्षेत्र में आयोजित किया गया। शिविर में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पाटपुर, डुमटांड, टिकर, चोगा तथा कुकड़ू प्रखंड के चौका, चिमटिया, चितरी, पातकुम, करनडीह, हुरलुंग सहित आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया। बैठक ठक को संबोधित करते हुए अंबिका यादव ने कहा कि चांडिल डैम का पानी लिफ्ट इरिगेशन योजना के माध्यम से चांडिल अनुमंडल के किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि कृषि उत्पादन बढ़ाया जा सके। वहीं हृदय महतो ने कहा कि किसान होने पर हमें गर्व होना चाहिए और अपनी पहचान को मजबूती से स्थापित करना होगा।
चिंतन शिविर में बैद्यनाथ कैवर्त, माना माझी, गुरूपदो माझी, सिपाही गोप, गुरुया माझी, अघोर महतो, नरेन गोप, शंकर मुंडा, मंटू प्रामाणिक एवं रमेश रेवानी सहित कई किसान नेता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।









