सरायकेला: रविवार को कुकड़ू प्रखंड के बाबूडीह राज परिवार के सदस्य एवं समाजसेवी कल्याण चंद्र सिंह ने तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के क्रम में कल्याण चंद्र सिंह ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा आम नागरिकों को भी प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए।

थाना प्रभारी कौशल कुमार ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर जीतेन्द्र सिंह एवं पिंटू कुमार भी उपस्थित थे।









