सोनाहातू(अबधेश महतो): बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत गलऊ पंचायत में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत के मुखिया सावना महली ने गलऊ पंचायत सचिवालय परिसर में बुजुर्ग, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर मुखिया सावना महली ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पंचायत को कुल 180 कंबल आवंटित किए गए थे, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया। पंचायत स्तर पर जरूरतमंदों को चिन्हित कर सभी 180 कंबलों का वितरण किया गया है, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव सुरेश चंद्र महतो, रोजगार सेवक नंदकिशोर सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य भुखला महली, तीजन देवी, बेलून देवी, अजीत महतो, शांति देवी, धुंदी देवी, शकुंतला देवी, संजती देवी, दिनेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।









