सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार को तिरुलडीह थाना प्रभारी बनाये गए हैं। इससे पूर्व वे आदित्यपुर थाना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं तिरुलडीह थाना के वर्तमान थाना प्रभारी अविनाश कुमार को सरायकेला पुलिस लाइन भेजा गया है। इस संबंध में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।









