सोनाहातू। थाना क्षेत्र के पापरीदा ओर मायनोडीह गांव के बीच कैनाल सड़क पर असंतुलित होकर बाइक से दो युवक गिर गए। बाइक से गिरने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।दोनों घायल को लान्दुपडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह मुंडा तत्काल मिलन चौक के माधुरी नर्सिंग होम ले गया और प्राथमिक उपचार कराया। दोनों की स्थिति नाजुक है। दोनों युवक लेपाटांड़ मेला से घर लौट रहे थे। घायल दिनेश महतो उलीलहर तथा दलगोविंद अहीर पछुवाडीह का रहने वाला है।









