सोनाहातू में गूंज महोत्सव का भव्य समापन, राज्यपाल बोले- गूंज सामूहिक शक्ति का प्रतीक

सोनाहातू में गूंज महोत्सव का भव्य समापन, राज्यपाल बोले- गूंज सामूहिक शक्ति का प्रतीक

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय बजट छात्र एवं युवाओं के साथ झारखंड के प्रति असंवेदनशील : गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026=27 के केंद्रीय बजट को छात्र, युवा और झारखंड...

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

सिल्ली (अबधेश महतो): सोनाहातू प्रखंड के रांगाडीह टांड़ में आयोजित तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन समारोह शनिवार को भव्य और ऐतिहासिक रहा। समापन अवसर पर झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार, गूंज के संरक्षक सुदेश कुमार महतो,भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पद्मश्री मधु मंसूरी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व रंगाडीह मोड़ पर झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 9 फुट ऊँचे आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मंच पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यपाल समेत सभी अतिथियों को शाल, मोमेंटो और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पाइका नृत्य और 500 ढोल-नगाड़ा वादकों की गूंज के साथ हुई।

‘पढ़ो और लड़ो’ आज भी प्रेरणास्रोत : राज्यपाल

राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आंदोलनकारी विनोद बिहारी महतो की स्मृति संघर्ष, सामाजिक चेतना और वैचारिक दिशा प्रदान करती है। ‘पढ़ो और लड़ो’ का संदेश आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव के माध्यम से उनकी विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि सामूहिक शक्ति और विविधता में एकता का प्रतीक है। राज्यपाल ने छऊ कलाकारों और स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने आयोजन के लिए गूंज परिवार और संरक्षक सुदेश महतो को बधाई दी।

शहीदों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट कार्यों को मिला सम्मान

गूंज महोत्सव के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में शहीद मनीष मिश्रा के माता-पिता को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो के वंशज, नक्सली हमलों में शहीद राहे प्रखंड के सदानंद महतो, दरहा गांव के सुरेंद्र स्वांसी व घासीराम महतो, चैनपुर गांव के नीलमोहन महतो और खंजन महतो के परिजनों को राज्यपाल द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

जल संरक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त झारखंड बालिका विद्यालय, राहे को भी सम्मानित किया गया। लॉन बॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो सहित आर्चरी, बुशु और फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान मिला। मारदु गांव की सोनिया कुमारी, जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए बाघ को घर में बंद किया था, उन्हें भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। विधानसभा के सभी खेल कोचों को भी सम्मान प्रदान किया गया, वहीं बुशु खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई।

सामाजिक सरोकारों के साथ सांस्कृतिक रंग, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि को मिला मंच

महोत्सव के दौरान एक एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई। कृषि प्रदर्शनी में उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 98 लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं, जबकि 75 लोगों की नेत्र जांच में 20 में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिनका महावीर आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

अनुदिप फाउंडेशन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 80 युवकों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए चिन्हित किया गया, जिनमें से तीन युवकों को तत्काल नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पद्मश्री मधु मंसूरी सहित स्थानीय कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक बॉलीवुड कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह, दिनेश महतो और प्रकाश राम ने किया। महोत्सव में 400 से अधिक कार्यकर्ता विधि-व्यवस्था में तैनात रहे। इस अवसर पर सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, जिला परिषद प्रतिनिधि, मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय बजट छात्र एवं युवाओं के साथ झारखंड के प्रति असंवेदनशील : गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026=27 के केंद्रीय बजट को छात्र, युवा और झारखंड...

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

सोनाहातू : जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर कल से 10 फरवरी तक होगा नवकुंज महायज्ञ, 9 कुंजों में होगा अखंड कीर्तन

रांची (अबधेश महतो): सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप स्थित श्री श्री अखंड नवकुंज महायज्ञ हरि मंदिर परिसर...

Must Read