तिरुलडीह: चौड़ा के भुतपूर्व मुखिया देवनाथ साव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, 30 साल थे मुखिया

तिरुलडीह: चौड़ा के भुतपूर्व मुखिया देवनाथ साव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, 30 साल थे मुखिया

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय बजट छात्र एवं युवाओं के साथ झारखंड के प्रति असंवेदनशील : गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026=27 के केंद्रीय बजट को छात्र, युवा और झारखंड...

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह निवासी एवं चौड़ा पंचायत के भुतपूर्व मुखिया देवनाथ साव (93) का सोमवार देर रात रांची के रामकृष्ण अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और रांची में अपने बेटे के घर पर ही रहते थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर तिरुलडीह लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद तिरुलडीह सुवर्णरेखा नदी के तट पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भुतपूर्व मुखिया देवनाथ साव के निधन की खबर मिलते ही तिरुलडीह, चौड़ा और आसपास के गांवों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि देवनाथ साव का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और लोगों को जोड़ने वाला था।

देवनाथ साव 30 साल रहें मुखिया, था सामाजिक पहचान

देवनाथ साव का राजनीतिक जीवन अत्यंत सक्रिय और प्रभावशाली रहा। अविभाजित बिहार के दौरान वे 1974 से 1979 और 1979 से 1984 तक दो लगातार कार्यकाल के लिए चौड़ा पंचायत के मुखिया रहे। वर्ष 1984 के बाद पंचायतों में चुनाव न होने के कारण करीब दो दशकों तक वे क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए मुखिया की तरह ही जिम्मेदारियां निभाते रहे। स्थानीय लोग बताते हैं कि पंचायत और ग्रामीणों के बीच सेतु का काम वे ही करते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में सामुदायिक कार्य, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों पर विशेष ध्यान दिया। पंचायत में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकजुटता बनाए रखना उनका प्रमुख उद्देश्य रहा। ग्रामीण बताते हैं कि छोटे-बड़े विवादों को सुलझाने में वे हमेशा अग्रणी रहते थे और सभी उनकी मध्यस्थता को मानते थे।

देवनाथ साव को हमेशा याद करेंगे लोग : अशोक साव

उनके निधन पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सरायकेला खरसावां जिला के पूर्व जिप उपाध्यक्ष तथा देवनाथ साव के भागना अशोक साव उर्फ माझी साव ने कहा कि देवनाथ साव का जाना हमारे लिए व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तर पर अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए विकासात्मक कार्य और सामाजिक योगदान को लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने हमेशा लोगों को साथ जोड़कर रखने की कोशिश की। उनकी सादगी, ईमानदारी और सामाजिक प्रतिबद्धता की मिसालें आज भी दी जाती हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय बजट छात्र एवं युवाओं के साथ झारखंड के प्रति असंवेदनशील : गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026=27 के केंद्रीय बजट को छात्र, युवा और झारखंड...

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

सोनाहातू : जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर कल से 10 फरवरी तक होगा नवकुंज महायज्ञ, 9 कुंजों में होगा अखंड कीर्तन

रांची (अबधेश महतो): सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप स्थित श्री श्री अखंड नवकुंज महायज्ञ हरि मंदिर परिसर...

Must Read

केंद्रीय बजट छात्र एवं युवाओं के साथ झारखंड के प्रति असंवेदनशील : गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026=27 के केंद्रीय बजट को छात्र, युवा और झारखंड...

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

जय राधे-राधा गोबिंद से गूंज रहा सोनाहातू का पूर्वी क्षेत्र,नवकुंज महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सोनाहातू (अबधेश महतो): सोनाहातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित नौ दिवसीय अखंड हरिनाम नवकुंज...