सोनाहातू में आजसू की बैठक, संगठन सुदृढ़ करने पर जोर, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन जनता की कसौटी पर नाकाम : सुदेश महतो

सोनाहातू में आजसू की बैठक, संगठन सुदृढ़ करने पर जोर, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन जनता की कसौटी पर नाकाम : सुदेश महतो

इन्हे भी जरूर देखे

नीमडीह के बाड़ेदा में विधायक ने किया मल्टी पर्पस सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास

सरायकेला: पीएम जनमन के तहत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के बाड़ेदा में बुधवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मल्टी पर्पस सेंटर (एमपीसी)...

पेसा कानून लागू होने तक बालू एवं लघु खनिज नीलामी पर रोक का ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वागत किया

रांची : बुधवार को ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (TICCI) ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा पेसा कानून लागू होने तक बालू एवं...

सिल्ली(अबधेश महतो): सोनाहातू प्रखंड के माही वेंकट हॉल में शनिवार को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष लखिन्द्र महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि आज जनता की उम्मीदें आजसू पार्टी से जुड़ी हुई हैं। पंचायत और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से जुटना होगा।

सरकार हर मुद्दे पर विफल, जनता में आक्रोश: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में नई राजनीतिक चेतना जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सत्ता में आने के बाद झारखंडी विचारधारा से भटक गया है और जनता के साथ छल कर रहा है। उन्होंने मौजूदा सरकार को नौकरी, नियोजन, विस्थापन, पुनर्वास और मुआवजा जैसे मुद्दों पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण का मूल उद्देश्य अधूरा रह गया है और जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में आजसू पार्टी मुख्य विपक्ष के रूप में जनमुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

सैकड़ो कार्यकर्त्ता थे मौजूद

बैठक का संचालन विपिन पाल ने किया। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, केंद्रीय प्रवक्ता संजय मेहता, संजय महतो, चितरंजन महतो, संजय सिद्घार्थ, सुषेण प्रमाणिक, मुखिया सावना महली, फणीभूषण मुंडा, क्षेत्रमोहन सिंह मुंडा, रूपकुमार साहू, हलधर सिंह मुंडा, सुधीर सिंह मुंडा, भूतनाथ सिंह मुंडा, ग्रामप्रधान जीवाधन सिंह मुंडा, योगलकिशोर सिंह मुंडा, आशाराम महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

नीमडीह के बाड़ेदा में विधायक ने किया मल्टी पर्पस सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास

सरायकेला: पीएम जनमन के तहत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के बाड़ेदा में बुधवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मल्टी पर्पस सेंटर (एमपीसी)...

पेसा कानून लागू होने तक बालू एवं लघु खनिज नीलामी पर रोक का ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वागत किया

रांची : बुधवार को ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (TICCI) ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा पेसा कानून लागू होने तक बालू एवं...

सरायकेला: “डीएमओ माइंस” बनकर ठगी का प्रयास, खान निरीक्षक ने दर्ज कराई शिकायत

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में जिला खनन कार्यालय से संबंधित एक गंभीर प्रकरण प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने स्वयं को...

Must Read

ईचागढ़: ग्राम प्रधानों ने बालू घाट नीलामी पर जताई आपत्ति, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, नीलामी स्थगित करने की मांग

सरायकेला: ईचागढ़ प्रखंड के सोड़ो पंचायत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर 18 सितंबर 2025 को प्रस्तावित बालू घाट...

नीमडीह, चांडिल, ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड के ग्रामीणों का वन कार्यालय तक पैदल मार्च

सरायकेला: नीमडीह, चांडिल, ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड के ग्रामीण जंगली हाथियों के आतंक से परेशान होकर सोमवार को सड़क पर उतर आए। खेतों की...

तिरुलडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय तिरुलडीह में सोमवार को शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। 5 सितम्बर...

जिला प्रशासन ने कालाजार प्रभावित गांवों में किया मच्छरदानी वितरण का विशेष अभियान शुरू

मच्छरों से बचाव हेतु सुरक्षा चक्र जरुरी - उपायुक्त   पाकुड़: जिला प्रशासन, पाकुड़ ने कालाजार और मलेरिया नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।...