सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

इन्हे भी जरूर देखे

शिबू सोरेन का निधन देश और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति : सरफराज हुसैन

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, झारखंड ने खोया अपना प्रेरणास्रोत : सुदामा हेम्ब्रम

04 अगस्त 2025, सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और जनसंघर्षों के अग्रदूत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन...

सिल्ली (अबधेश महतो): सावन का महीना शिवभक्तों के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का प्रतीक होता है। इस बार सावन का पहला सोमवार श्रद्धालुओं के लिए और भी खास बन गया, जब प्रातः काल से ही लोगों की भीड़ स्थानीय और प्रखंड स्तर के शिवालयों में उमड़ पड़ी। चारों ओर “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंकर” के जयघोष गूंजते रहे।

बिसना बाबा पहाड़ी मंदिर बना केंद्र बिंदु

राहे प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बिसना बाबा पहाड़ी मंदिर में सुबह 4 बजे से ही शिवभक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भक्तों ने यहां स्थापित तीन शिवलिंगों पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु महिलाएं पूजा के लिए कलश और थाली सजाकर मंदिर पहुंचीं। वहीं, युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा गया। बिसना बाबा मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है, जिसके कारण हर साल सैकड़ों श्रद्धालु यहां आते हैं। प्रखंड के पुरानानगर महेशपुर स्थित शिव टंगरा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था।

सोनाहातू के शिव मंदिरों में रही भक्ति की बयार

सोनाहातू प्रखंड के कई प्राचीन शिवालयों में भी भक्तों का तांता देखने को मिला। इनमें प्रमुख रहे नीलकंठ धाम, जामुदाग, काला महादेव मंदिर, सोनाहातू, महादेवबेड़ा, पंडाडीह, हरिन शिव मंदिर, सती घाट शिवालय इन मंदिरों में दिन भर भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण और आरती होती रही। श्रद्धालुओं ने विशेष शिव पूजन कर परिवार की सुख-शांति और कल्याण की कामना की। पूरे क्षेत्र में सावन की पहली सोमवारी पर धार्मिक उत्साह, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

शिबू सोरेन का निधन देश और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति : सरफराज हुसैन

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, झारखंड ने खोया अपना प्रेरणास्रोत : सुदामा हेम्ब्रम

04 अगस्त 2025, सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और जनसंघर्षों के अग्रदूत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन...

बलराम कुमार तांती होंगे दीघा में ‘सॉफ्टबॉल में प्रदर्शन में सुधार’ कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि

रांची: सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव बलराम कुमार तांती को पश्चिम बंगाल के दीघा विद्याभवन, दीघा में पश्चिम बंगाल सॉफ्टबॉल संघ, पुरबा मेदिनीपुर...

Must Read

हजारीबाग: कटकमदाग के नए सीओ सत्येंद्र नारायण पासवान ने संभाला पदभार

हजारीबाग: कटकमदाग अंचल के नए अंचलाधिकारी (सीओ) सत्येंद्र नारायण पासवान ने शनिवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने...

बलराम कुमार तांती होंगे दीघा में ‘सॉफ्टबॉल में प्रदर्शन में सुधार’ कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि

रांची: सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव बलराम कुमार तांती को पश्चिम बंगाल के दीघा विद्याभवन, दीघा में पश्चिम बंगाल सॉफ्टबॉल संघ, पुरबा मेदिनीपुर...

संपादकीय: शिबू सोरेन जनआंदोलन की मिट्टी से निकला एक युग

खबर झारखंड : शिबू सोरेन नहीं रहे। यह खबर सिर्फ़ एक राजनीतिक व्यक्तित्व के निधन की सूचना नहीं है, बल्कि यह एक युग के...