झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू में एसएमसी चुनाव संपन्न, राधिका सिंह मुंडा बनीं अध्यक्ष, गौराचांद बने उपाध्यक्ष 

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू में एसएमसी चुनाव संपन्न, राधिका सिंह मुंडा बनीं अध्यक्ष, गौराचांद बने उपाध्यक्ष 

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

20 जुलाई 2026, सरायकेला: कुकड़ू स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत गठित की जा रही नई विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए कराया गया। चुनाव में डाटम गांव निवासी राधिका सिंह मुंडा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि बकारकुड़ी गांव निवासी गौरा चांद सिंह मुंडा उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में अभिभावकों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

नई विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। समिति विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता, मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की निगरानी एवं सहयोग का कार्य करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होने पर सभी अभिभावकों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास और छात्राओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

Must Read