पलामू में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी फैज खान घायल, MMCH में पुलिस ने किया भर्ती 

पलामू में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी फैज खान घायल, MMCH में पुलिस ने किया भर्ती 

इन्हे भी जरूर देखे

सांसद विद्युत महतो के पहल पर जमशेदपुर में रेल सुविधाओं की विस्तार प्रकिया तेज, नई ट्रेन व ओवरब्रिज पर बढ़ी उम्मीद

जमशेदपुर, प्रतिनिधि। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पहल तेज हो गई है। सांसद...

सभापति बनने पर सविता महतो का चांडिल में अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चांडिल, (प्रकाश प्रमाणिक): झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की सभापति बनाए जाने पर शुक्रवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के...

पलामू, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी-तरहसी सीमावर्ती इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात मेदिनीनगर के शताब्दी मार्केट में गुड्डू खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फैज खान और उसके साथियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को फैज खान के पांकी-तरहसी इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में फैज खान घायल हो गया, जबकि एक अन्य अपराधी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, चार अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।

पलामू एसपी ऋष्मा रमेशन ने बताया कि यह कार्रवाई गुड्डू खलीफा हत्याकांड के उद्भेदन के क्रम में की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि फैज खान कई संगीन मामलों में आरोपी रहा है, जिसमें वर्ष 2012 का लड्डू खान हत्याकांड भी शामिल है। पुलिस फिलहाल पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

सांसद विद्युत महतो के पहल पर जमशेदपुर में रेल सुविधाओं की विस्तार प्रकिया तेज, नई ट्रेन व ओवरब्रिज पर बढ़ी उम्मीद

जमशेदपुर, प्रतिनिधि। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पहल तेज हो गई है। सांसद...

सभापति बनने पर सविता महतो का चांडिल में अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चांडिल, (प्रकाश प्रमाणिक): झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की सभापति बनाए जाने पर शुक्रवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के...

पलामू में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी फैज खान घायल, MMCH में पुलिस ने किया भर्ती 

पलामू, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी-तरहसी सीमावर्ती इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया।...

Must Read

BIG BREAKING : झारखंड में बड़े स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की तैयारी, अधिकारियों में हलचल तेज

रांची: झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के असम से चुनाव प्रचार...

सेवानिवृत्त शिक्षक शंभु कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, कक्षा 8 के छात्रों का भी फेयरवेल

चांडिल (प्रकाश प्रमाणिक): गुरुवार को मध्य विद्यालय भुइयांडीह में गणित के शिक्षक शंभु कुमार सिंह के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन...

बच्चों के हित में ग्रीष्मकालीन सत्र लागू हो, समय निर्धारण पर जल्द फैसला ले सरकार: गुणाधर महतो

सरायकेला: झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय निर्धारण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुकड़ू प्रखंड...