रांची। रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है, जिसमें साइनाइड बम से कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में कुल 14 बम लगाए गए हैं। साथ ही यह भी लिखा गया है कि ड्रोन की मदद से इन बमों को गिराया गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया जाता है कि इससे पहले भी रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।









