सरायकेला : तिरुलडीह थाना परिसर में रविवार को आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की। बैठक में कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर मुख्य रूप से मौजूद रहीं। बैठक में होली के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर ने भी सभी से पूर्व की तरह मिलजुलकर होली मनाने का आग्रह किया। बैठक के बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और त्योहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर एन. एक्का, ईचाडीह पंचायत के मुखिया चित्तारंजन सिंह मुंडा, लेटेमदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह मुंडा, ईचाडीह पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह मुंडा, चौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, चौड़ा के ग्राम प्रधान शंकर सिंह मुंडा, ईचाडीह के ग्राम प्रधान रघुवर कुमार, कुदा के ग्राम प्रधान राजेन सिंह मुंडा तथा कुकड़ू उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार मछुआ समेत शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।









