हिरणपुर में कानून बेबस, मोर मुकुट खदान बेलगाम लीज एरिया से बाहर 10 बीघा अवैध खनन, रात में धड़ल्ले से चल रहा क्रेशर

हिरणपुर में कानून बेबस, मोर मुकुट खदान बेलगाम लीज एरिया से बाहर 10 बीघा अवैध खनन, रात में धड़ल्ले से चल रहा क्रेशर

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

हिरणपुर प्रखंड के बस्ताडीह इलाके में स्थित मोर मुकुट खदान और क्रेशर ने मानो यह साबित कर दिया है कि पाकुड़ जिले में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है, जबकि खनन माफियाओं के लिए सब कुछ माफ है। आरोप है कि मोर मुकुट द्वारा लीज एरिया से बाहर करीब 10 बीघा जमीन में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है, फिर भी प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। सब कुछ साफ दिखने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना यह सवाल खड़ा करता है कि क्या मोर मुकुट के संचालक कानून से ऊपर हैं? या फिर उनके सिर पर किसी “बड़े हाथ” का खुला संरक्षण है? जानकारी के मुताबिक जिला ट्रांस फोर्स की बैठक में स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए थे कि रात के समय किसी भी हालत में क्रेशर नहीं चलाया जाएगा लेकिन बस्ताडीह में ये आदेश कागज बनकर रह गए। रात होते ही क्रेशर पूरे शोर-शराबे के साथ चलने लगता है, मानो जिला प्रशासन की चेतावनी मज़ाक हो, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि

रात भर चलने वाले क्रेशर से नींद हराम है, धूल और कंपन से घरों में दरारें पड़ रही हैं, पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, इसके बावजूद ना खनन विभाग जाग रहा है, ना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ना स्थानीय प्रशासन। सवाल सीधा है, जब ऊपर से सख्त निर्देश हैं, तो नीचे कार्रवाई क्यों नहीं? अब यह केवल अवैध खनन का मामला नहीं रहा, यह प्रशासनिक मिलीभगत और संरक्षण का गंभीर आरोप बन चुका है। पाकुड़ की जनता जानना चाहती है क्या नियम-कानून सिर्फ गरीबों के लिए बने हैं, क्या अवैध खनन करने वालों को खुली छूट है और कब मोर मुकुट जैसे खदानों पर असली कार्रवाई होगी?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

Must Read

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...