सोनाहातू (अबधेश महतो)। प्रखंड के भकुवाडीह मोड़ पर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण सभा का आयोजन किया गया। सभी लोगों के द्वारा बुली महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।सभा में पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने बुली महतो के जीवनी और इतिहास पर एवं कोल विद्रोह में भूमिका को लेकर विस्तार से बताए। देश के आजादी के लिए किस तरह बुली महतो ने घर परिवार छोड़ कर बलिदान दिया,इसकी जानकारी सभा के माध्यम से लोगों को दिए।बुली महतो के संघर्ष की कहानी का कई इतिहास के पुस्तकों में दर्ज है उनकी भी जानकारी दी गई। इन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी ने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कुड़माली भाषा परिषद के अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने कहा कि आजादी आसानी से नहीं मिली है,इसके पीछे असंख्य वीरों का संघर्ष निहित है।बुली महतो हमारे प्रेरणा स्रोत है। इसके गांव कोड़ाडीह ऐतिहासिक रूप में विकसित किया जाएगा। सरकारी योजना से गांव को सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।इस क्रम में आयोजनकर्ता समाज सेवी धनपति महतो ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया और कहा कि बुली महतो की जीवनी को गांव गांव तक बताया जायेगा।इस अवसर पर लोक कलाकार रेवती देवी ओर टीम के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद महतो ने किया।मौके पर कुड़माली कवि देवेंद्रनाथ महतो,बनमाली महतो, सत्यनारायण महतो,नीरज कुमार महतो,प्रदीप महतो,राजू महतो, प्रसिद्ध महतो,जगतपाल महतो,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।









