सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सिर्फ दिखावटी, नहीं हो रहा है जनता का काम : भरत चंद्र महतो

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सिर्फ दिखावटी, नहीं हो रहा है जनता का काम : भरत चंद्र महतो

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

26 नवंबर 2025, सरायकेला। झारखंड सरकार की आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के तहत चल रहे सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम पर भाजपा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कुकड़ू प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो ने पूरे कार्यक्रम को “दिखावटी” बताते हुए सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का फॉर्म जमा तो किया जा रहा है, लेकिन सरकारी साइट बंद रहने से न आवेदन की जांच हो पा रही है और न ही नए आवेदन स्वीकृत हो रहे हैं। नया राशन कार्ड भी नहीं बन रहा है और न ही राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ पा रही है, जिससे आम लोगों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भाजपा नेता भरत चंद्र महतो ने कहा कि कुकड़ू कृषि बहुल इलाका है, जहां हाथियों के उत्पात से फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं, परंतु वन विभाग के कर्मी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद तक नहीं रहते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो विधवा और वृद्धा पेंशन समय पर दे पा रही है और न ही पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिल पा रही है। दो वर्षों से मुखियाओं और पंचायत के जनप्रतिनिधिओं को फंड तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।

आगे उन्होंने कहा कि सरकार बालू घाटों की नीलामी भी समय पर नहीं कर पा रही, जिससे अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के लाभुकों को जरूरी बालू नहीं मिल पा रहा है। महतो ने आरोप लगाया कि सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग, बालू और कोयला लूट में व्यस्त है, जबकि जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

कुकड़ू : भाजपा संगठन को नई जिम्मेदारी, सुमन मुखर्जी बने मंडल अध्यक्ष

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सिरुम निवासी सुमन मुखर्जी को भारतीय जनता पार्टी का कुकड़ू मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध...

Must Read

विश्व जल दिवस पर पीएलवी ने गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में चला अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

सरायकेला : ईचागढ़ क्षेत्र के गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी कालिंदी बस्ती में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया...