हिरणपुर हटिया परिसर में सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर दुकान बनाने का मामला फिर से सुर्खियों में है।
जानकारी के अनुसार, ‘श्री बालाजी ज्वेलर्स’ नामक प्रतिष्ठान ने मुख्य नाले के ऊपर कब्ज़ा कर दुकान बना ली है।
यह वही स्थान है जिसे कुछ दिन पहले ही पाकुड़ उपायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमणमुक्त कराया गया था।
लेकिन अब दोबारा उसी जगह पर निर्माण शुरू हो गया है —
जैसे प्रशासन की कार्रवाई केवल एक औपचारिकता बनकर रह गई हो।
🚧 अतिक्रमण हटाने के बाद फिर कब्ज़ा शुरू, लेकिन कुछ ही हफ्तों में श्री बालाजी ज्वेलर्स के मालिक ने उसी नाले के ऊपर फिर से दुकान खड़ी कर ली।
💬 स्थानीय लोगों का आरोप – दबदबा इतना कि कोई रोक नहीं पाता
नाले पर अवैध निर्माण होते देख आसपास के दुकानदारों में नाराज़गी है। यहाँ कानून आम आदमी के लिए है, और रसूखदारों के लिए सिर्फ कागज़ का टुकड़ा।” लोगों का कहना है कि श्री बालाजी ज्वेलर्स का दबदबा इस क्षेत्र में इतना है कि प्रशासनिक निगरानी के बावजूद
वो दोबारा कब्ज़ा करने में सफल हो गया, जिला प्रशासन दोबारा कार्रवाई नहीं करने से तो पूरा हटिया बाजार अतिक्रमण का अड्डा बन जाएगा। यह सिर्फ नाले का मुद्दा नहीं, कानून की साख का सवाल है।
एक व्यक्ति बार-बार सरकारी संपत्ति पर कब्ज़ा कर रहा है,
और प्रशासन चुप है — यह किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक है।”









