सरायकेला। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) नवल किशोर ने शुक्रवार को कुकड़ू बीआरसी में कुकड़ू बीईईओ के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बीपीएम सुचित्रा महतो, अकाउंटेंट गुरूचरण सामड, बीआरपी, सीआरपी एवं अन्य कर्मियों ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

मालूम हो कि नवल किशोर की मूल पोस्टिंग चांडिल बीईईओ के रूप में है, किंतु उन्हें ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड का बीईईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और भी सशक्त एवं प्रभावी होगी।









