सोनाहातू/राहे(अबधेश महतो)। झारखंड शिक्षा परियोजना रांची द्वारा सीएम स्कूल गर्ल्स हाई स्कूल बरियातू में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में पीएम श्री कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनाहातू की छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । समूह नृत्य में लिया सिंह , नीतू कुमारी , रमा कुमारी और बॉबी कुमारी के टीम ने पंचपरगना गाने पर प्रदर्शन करके निर्णायक मंडली से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया । वही समूह लोकगीत में एवं मूर्तिकला में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इधर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे की छात्रा प्रतिमा कुमारी ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे साल दृश्यकला 3 डी के विषय के मूर्तिकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।प्रतिमा पिछले साल भी मूर्तिकला में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी है । समूह लोक गीत मे आरती कुमारी, मनीषा कुमारी, बसंती कुमारी, दीपिका कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं समूह लोकनृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी विजयी छात्राओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने सम्मानित किया । छात्राओं के सफलता पर वार्डेन सरोजिनी टोप्पो ,शिक्षिका शशि बाड़ा, सौरभ कुमार सिंह और कृष्ण चंद्र महतो ने बधाई दी है । राहे स्कूल की वार्डेन बिमला कुमारी , शिक्षिका फुलमनी बाड़ा, सौरभ कुमार सिंह और सारिका उपाध्याय ने सभी सफल छात्राओं को बधाई दी है।









