संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी संपत मीना को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का विशेष निदेशक नियुक्त किया है। वह झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। नियुक्ति से पहले वह सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद संपत मीना अब सीबीआई में विशेष निदेशक के तौर पर अहम जिम्मेदारी संभालेंगी।

संपत मीना का पुलिस सेवा में लंबा और उल्लेखनीय अनुभव रहा है। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनकी गिनती ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में की जाती है। सीबीआई में रहते हुए उन्होंने कई बड़े मामलों की जांच का नेतृत्व भी किया है। सीबीआई में विशेष निदेशक का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद पर रहते हुए अधिकारी एजेंसी की नीतियों और बड़े स्तर की जांच-पड़ताल से जुड़े कामकाज को दिशा देते हैं। संपत मीना की नियुक्ति से न सिर्फ सीबीआई को मजबूती मिलेगी बल्कि झारखंड कैडर के लिए भी यह एक गर्व का अवसर है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

Must Read

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...