बड़ी खबर: पेसा नियम लागू होने तक बालू घाटों की नीलामी पर हाईकोर्ट ने लगाया रोक, दो सप्ताह बाद फिर होगी सुनवाई

बड़ी खबर: पेसा नियम लागू होने तक बालू घाटों की नीलामी पर हाईकोर्ट ने लगाया रोक, दो सप्ताह बाद फिर होगी सुनवाई

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम आदेश पारित करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभा को संसाधनों पर अधिकार देने वाले पेसा नियम (PESA Rules) की अधिसूचना जारी होने तक किसी भी लघु खनिज खदान की नीलामी न की जाए। अदालत के इस आदेश के बाद फिलहाल जिलों में चल रही बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया रुक जाएगी। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया।

अदालत की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव ने जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों पर डालने का प्रयास किया। इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा- क्या आप चाहते हैं कि हम मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल भेज दें? यही आप सुझाव दे रहे हैं। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार 73वें संविधान संशोधन की मंशा को कमजोर कर रही है, जबकि अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में भूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर ग्राम सभाओं को अधिकार दिया जाना चाहिए।

याचिकाकर्ता का पक्ष

यह मामला आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दाखिल अवमानना याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि राज्य सरकार जानबूझकर पेसा नियमों को अधिसूचित करने में देर कर रही है और इस बीच बालू घाटों व अन्य खदानों की दीर्घकालिक नीलामी कर रही है।

अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद 

हाईकोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह का समय देने से इनकार करते हुए केवल दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

कुकड़ू : भाजपा संगठन को नई जिम्मेदारी, सुमन मुखर्जी बने मंडल अध्यक्ष

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सिरुम निवासी सुमन मुखर्जी को भारतीय जनता पार्टी का कुकड़ू मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध...

Must Read

विश्व जल दिवस पर पीएलवी ने गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में चला अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

सरायकेला : ईचागढ़ क्षेत्र के गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी कालिंदी बस्ती में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया...