ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के सामने भी महिला अपनी आपबीती लेकर पहुंची। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
गोड्डा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां एक नेपाली महिला की ज़िंदगी के साथ खेल हो गया। प्यार का वादा, शादी का सपना, लाखों की मदद… और फिर दूसरी शादी! अब महिला अपने पति पर धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगा रही है। देखिए ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…”
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड का रहने वाला आलोक उर्फ़ अलख कुमार… नेपाल की एक महिला से प्यार कर बैठा। 2017 में दिल्ली के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, साथ में दुबई तक घूम आया… और तो और, नेपाल स्थित ससुराल तक कई बार गया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था… लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। महिला का आरोप है कि आलोक ने मोबाइल की दुकान खोलने और बिज़नेस करने के नाम पर उससे 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। मैंने उस पर भरोसा किया… सब कुछ दिया… लेकिन उसने मेरा इस्तेमाल किया। अब उसने दूसरी शादी कर ली है। हताश होकर महिला गोड्डा जिला के तमाम अधिकारियों से गुहार लगाने पहुंची। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यानि प्यार, भरोसा और रिश्ता… सब कुछ टूट गया। नेपाल की महिला न्याय की उम्मीद में है और गोड्डा पुलिस अब आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। देखना ये है कि क्या महिला को इंसाफ मिलेगा… या ये मामला भी लंबी कानूनी लड़ाई में फंस जाएगा।