पारगामा में प्रसिद्ध इंद मेला 04 सितंबर को, होगा झूमर संस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रम

पारगामा में प्रसिद्ध इंद मेला 04 सितंबर को, होगा झूमर संस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रम

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के पारगामा पंचायत भवन के समीप इस वर्ष भी पारंपरिक इंद मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह झामुमो कुकड़ू प्रखंड उपाध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो ने बताया कि 04 सितंबर 2025 (गुरुवार) को आयोजित होने वाले इस मेला में बतौर मुख्य अतिथि ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी हजारों लोग मेला में जुटेंगे और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करेंगे। मेला अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो ने कहा कि इंद मेला झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस आयोजन से न सिर्फ सामाजिक एकजुटता को बल मिलता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

झूमर-नृत्य प्रस्तुतियों से सजेगा सांस्कृतिक मंच

मेला में झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेगा। झूमर सम्राट भोलानाथ महतो, राजदूत महतो, महिला शिल्पी अंबिका महतो, शकुंतला महतो, कुमारी आशा महतो और गोविन्दलाल महतो अपनी प्रस्तुती देंगें। इसके अलावा, जमशेदपुर (सोनारी) की रघु महिला डांस ग्रुप आदिवासी, बंग्ला और हिंदी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत करेगी। मेला में झामुमो के वरीय नेता, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी मेला में शामिल होंगे। आयोजन समिति का विश्वास है कि इस बार का इंद मेला सांस्कृतिक सौहार्द, परंपरा और मनोरंजन का अनूठा संगम साबित होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

कुकड़ू: नव पदस्थापित पंचायत सचिवों का पंचायत आवंटन, बीडीओ ने जारी किया आदेश 

30 जुलाई 2026, सरायकेला: गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड प्रशासन ने पंचायतों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नव पदस्थापित...

Must Read

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

कपाली : देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

सरायकेला। कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और...