कुकड़ू हाट मैदान में 27 अगस्त से गणेश पूजा महोत्सव, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर तिरुलडीह थाना प्रभारी ने की बैठक

कुकड़ू हाट मैदान में 27 अगस्त से गणेश पूजा महोत्सव, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर तिरुलडीह थाना प्रभारी ने की बैठक

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

सरायकेला : कुकड़ू में गणेश पूजा महोत्सव को लेकर तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की। यह बैठक कुकड़ू पंचायत भवन परिसर में आयोजित हुई, जिसमें कुकड़ू के अलावा आसपास के सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 27 अगस्त से शुरू हो रहे हाट मैदान कुकड़ू के गणेश पूजा महोत्सव और मीना बाज़ार के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। थाना प्रभारी ने बताया कि आयोजन समिति के कुल 60 वॉलंटियर तैनात रहेंगे जिन्हें अलग-अलग समितियों में बांटकर जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सहयोग और अनुशासन बनाए रखें ताकि यह महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन सके।

एक सप्ताह लगातर लगेगा मेला, होगा संस्कृतिक कार्यक्रम

मालूम हो कि 27 अगस्त को सुबह सात बजे पूजा प्रारंभ होगी और प्रसाद वितरण के बाद शाम चार से आठ बजे तक रामायण पाठ का आयोजन होगा। 28 अगस्त को शाम पांच से नौ बजे तक भजन संध्या आयोजित होगी। 29 अगस्त को शाम पांच से आठ बजे तक डांस प्रतियोगिता रखी गई है। 30 अगस्त को हेमलता दास की संगीतमय संध्या शाम छह से रात साढ़े दस बजे तक होगी। 01 सितम्बर को जमशेदपुर का त्रिलोचन डांस एंड ग्रुप रात नौ बजे से रात दो बजे तक बुगी बुगी डांस धमाका प्रस्तुत करेगा। वहीं 03 सितम्बर को कुंदन कुमार नाइट का आयोजन रात नौ बजे से रात एक बजे तक होगा। पूरे सप्ताह चलने वाला यह गणेश पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, भजन, नृत्य और संगीत के साथ-साथ मीना बाज़ार की रौनक से सजेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘गुगली’, जेएमएम की बढ़ी सियासी चुनौती, जेएमएम से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर सियासी हलकों में नई चर्चा...

Must Read