चौड़ा में 28वां सालाना उर्स 1 सितंबर को, तैयारियां ज़ोरों पर, कव्वाली का होगा शानदार आयोजन

चौड़ा में 28वां सालाना उर्स 1 सितंबर को, तैयारियां ज़ोरों पर, कव्वाली का होगा शानदार आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा गांव में हजरत शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 28वां सालाना उर्स इस बार 1 सितंबर 2025, सोमवार को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर मजार परिसर में बागे हरम उर्स कमेटी की ओर से रंग-रोगन और सजावट का काम तेज़ी से चल रहा है। इस मौके पर सुबह 7 बजे कुरआनख़ानी का आयोजन होगा। दोपहर बाद शाम 4 बजे गुल-संदल का कार्यक्रम रखा गया है। नमाज़ ए मगरिब के बाद मिलाद-उन-नबी और चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद रात 8 से 9 बजे तक लंगर का सिलसिला जारी रहेगा। देर रात 10 बजे से शानदार क़व्वाली का प्रोग्राम होगा, जिसमें इस साल जानी वारसी क़व्वाल एंड पार्टी (नवादा, बिहार) और सलीम शहज़ादा क़व्वाल एंड पार्टी (अमरावती, महाराष्ट्र) अपनी पेशकश करेंगे।

चौड़ा में आयोजित यह उर्स कौमी एकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए जाना जाता है। हर साल इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता रहती है और स्थानीय लोग भी पूरा सहयोग देते हैं। उर्स में कई जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के लोग बाबा के मजार में हाजिरी लगाते हैं। इस मौके पर कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, पुरुलिया और आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘गुगली’, जेएमएम की बढ़ी सियासी चुनौती, जेएमएम से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर सियासी हलकों में नई चर्चा...

Must Read