पत्रकार की पहल लाई रंग, तिरुलडीह पीएचसी को मिला 108 एंबुलेंस

पत्रकार की पहल लाई रंग, तिरुलडीह पीएचसी को मिला 108 एंबुलेंस

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पीएचसी की स्वास्थ्य सेवा को लेकर लंबे समय से जारी 108 एंबुलेंस की अनुपलब्धता की समस्या अब दूर हो गई है। स्थानीय पत्रकार गुलाम रब्बानी की ओर से उपायुक्त सरायकेला-खरसावां को भेजे गए दिनांक 16 जुलाई 2025 के पत्र के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उपायुक्त ने एक नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराई। पत्रकार गुलाम रब्बानी के पत्र में बताया गया कि पूर्व में उपलब्ध एंबुलेंस पिछले छह माह से तकनीकी कारणों से निष्क्रिय पड़ी थी, जिससे पूरे प्रखंड के आपात स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित थीं। खासकर गर्भवती महिलाएं, वृद्ध और दुर्घटनाग्रस्त लोग समय पर चिकित्सा सुविधा से वंचित हो रहे थे। आवेदन में यह भी कहा गया था कि तात्कालिक रूप से भी यदि कोई अतिरिक्त वाहन उपलब्ध हो, तो उसे अस्थायी तौर पर प्रतिनियुक्त किया जाए। साथ ही चालक एवं सहायक कर्मियों की तैनाती भी की जाए। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते अब तिरुलडीह पीएचसी में एंबुलेंस सेवा फिर से चालू हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इसे जनहित में सकारात्मक पहल बताते हुए पत्रकार की संवेदनशील भूमिका की सराहना की है। वही उपायुक्त का आभार जताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

कुकड़ू : भाजपा संगठन को नई जिम्मेदारी, सुमन मुखर्जी बने मंडल अध्यक्ष

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सिरुम निवासी सुमन मुखर्जी को भारतीय जनता पार्टी का कुकड़ू मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध...

Must Read

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

विश्व जल दिवस पर पीएलवी ने गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में चला अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

सरायकेला : ईचागढ़ क्षेत्र के गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी कालिंदी बस्ती में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया...