रांची: झारखंड ने सॉफ्टबॉल खेल के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य के शुभम कुमार, पिता बीरेंद्र शाह, ने झारखंड के पहले प्रमाणित सॉफ्टबॉल कोच बनने का गौरव प्राप्त किया है। शुभम कुमार हजारीबाग जिले के डुमरी गांव के निवासी हैं। इन्होने मई से जून 2025 तक पंजाब के पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) में आयोजित सॉफ्टबॉल कोचिंग प्रशिक्षण में भाग लिया, जहां वे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। शुभम की इस उपलब्धि से झारखंड कोचिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि झारखंड सॉफ्टबॉल जैसे खेल में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
शुभम कुमार के इस उपलब्धि पर झारखंड सॉफ्टबॉल संघ (JSBA) के महासचिव बलराम कुमार तांती ने शुभम कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सॉफ्टबॉल खेल को झारखंड के गली-मोहल्लों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर भी इस खेल को बढ़ावा मिले और राज्य से और भी प्रतिभाएं उभर सकें। शुभम की इस उपलब्धि से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।