सरायकेला: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोडीह में 18 जून 2025 को सुवर्णरेखा नदी में नहाते समय 32 वर्षीय मनखुशी महतो (पिता दुखु महतो) डूब गए थे। 6 दिन की तलाश के बाद आज, 24 जून 2025 को नीमडीह थाना क्षेत्र के केंदाआंदा डैम के किनारे में उनका शव बरामद हुआ है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोडीह गांव से 18 जून 2025 को एक दुखद घटना की सूचना मिली थी, जिसमें 32 वर्षीय मनखुशी महतो सुवर्णरेखा नदी में नहाते समय डूब गए थे। ग्रामीणों और पुलिस की व्यापक खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला था। परिजनों के लिखित आवेदन पर ईचागढ़ थाना में सनहा संख्या 17/2025 दर्ज किया गया था। आज, 24 जून 2025 को नीमडीह थाना क्षेत्र के केंदाआंदा डैम की किनारे मनखुशी महतो का शव बरामद किया है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शव की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईचागढ़ थाना की पुलिस इसे पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजेगी।