सोनाहातू (अवधेश महतो): रांची जिला के बुंडू अनुमंडल में पहली बार महिलाओं के एक समूह ने सावन महोत्सव का आयोजन किया। यह रंगारंग कार्यक्रम होटल हेवेन्स ब्लू रेस्टोरेंट में पारंपरिक अंदाज़ में मनाया गया। महिलाएं हरे रंग की साड़ियों, चूड़ियों, मेंहदी और गजरे से सजधज कर कार्यक्रम में शामिल हुईं। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही सावन क्वीन प्रतियोगिता, जिसमें रंगना दत्ता को ‘सावन क्वीन’ का ताज पहनाया गया। आयोजन के दौरान सभी ने स्वरूचि व्यंजनों का भी आनंद लिया। इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने में लक्ष्मी जयसवाल, रेश्मा गुप्ता और सुप्रिया साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।