चांडिल: हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो को नमन करते हुए कई श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने चांडिल गोलचक्कर पर स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत विधायक ने चौका के टुईटुंगरी मोड़ पर स्थित फूलो-झानो की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्य कार्यक्रम निमडीह प्रखंड के चिंगड़ा पाढ़कीडीह में आयोजित हुआ, जहां विधायक सविता महतो एवं एसडीएम विकास कुमार राय ने संयुक्त रूप से सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर विधायक ने सविता महतो ने कहा वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके सपनों को साकार करने के लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने 30 जून 1855 के संथाल विद्रोह की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को याद करते हुए कहा कि यह आंदोलन जल, जंगल, जमीन की रक्षा और शोषण के खिलाफ आदिवासी समाज की आवाज था।
कार्यक्रम में एसडीएम विकास कुमार राय, बीडीओ तालेश्वर रविदास, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, नीमडीह प्रमुख फूलमनी हांसदा, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, काबलू महतो, पूर्व जिप सदस्य ओम प्रकाश लायेक, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सचिन गोप, विश्वनाथ गोप, राहुल वर्मा, अर्जुन सिंह मुंडा, राजू किस्कू, दिलीप किस्कू, सुदामा हेंब्रम, टिंकू महतो, अनिल मांझी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।